पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विस इटेलिजेंस एक बार फिर दाऊद इब्राहिम के नेटवर्क को एक्टिव करने में लग गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईएसआई दाऊद के नेटवर्क का इस्तेमाल एक बार फिर भारत में दंगे भड़काने के लिए कर सकती है। इसके जरिए आईएसआई भारत में न्यू टेरर मॉड्यूल सेटअप करना चाह रही है। अंग्रेजी अखबार मेल टुडे के मुताबिक, पाकिस्तानी एजेंसी आतंकी संगठन सिमी को भी आतंक फैलाने की जिम्मेदारी दे रहा है। गुजरात के भरूच जिले में बीते दिनों हुई बीजेपी के दो नेताओं की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार छोटा शकील के खास गुर्गे सैयद रहमान की गिरफ्तारी से सुरक्षा अधिकारियों के हाथ ऐसे सबूत लगे हैं जिससे इस साजिश का खुलासा हुआ. अधिकारियों का कहना है कि रहमान को बंगलुरु में श्रीराम सेना के नेता की हत्या के लिए हायर किया गया था. अधिकारियों ने जब दोनों केसों की कडियां आपस में जोड़ीं तो पता चला कि पाकिस्तान स्थित डी कंपनी बीजेपी और दक्षिणपंथी नेताओं की हत्या के लिए फंड दे रही है जिससे देश में सांप्रदायिक हिंसा को भड़काया जा सके।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।