पेरिस और माली में आतंकी हमलों के बीच भारत ने आसियान देशों से आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार भारत-आसियान सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह अपील की। वहीं आसियान के शिखर सम्मेलन के अलावा भारत-आसियान सम्मेलन में आतंकवाद, इस्लामिक स्टेट के खतरे का मुद्दा छाया रहा। व्यापार और निवेश बढ़ाने के मुद्दे लेकर मलेशिया पहुंचे प्र्रधानमंत्री ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता दी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।