झारखंड में पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी
(India)
कोयलांचल और संथाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण रविवार सुबह छह बजे से शुरू हो गया। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों ने पोस्टर लगाकर मतदान का विरोध किया है। हालांकि लोगों में मतदान को लेकर उत्साह है। सुबह से ही बूथों पर कतार लगनी शुरू हो गई। कहीं तेज तो कहीं मतदान की गति धीमी है। बैलेट पेपर से वोटिंग के कारण भी मतदान प्रक्रिया धीमी है। महिलाएं में गांव की सरकार चुनने को लेकर उत्साहित हैं। बूथों पर महिला मतदाताओं की लंबी कतार देखने को मिल रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।