मलेशिया के बाद सिंगापुर पहुंचे पीएम मोदी
(India)
मलेशिया की तीन दिवसीय यात्रा समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिंगापुर पहंच गए है। प्रधानमंत्री मोदी सिंगापुर के अपने समकक्ष ली एच लूंग, राष्ट्रपति टोनी तान केंग याम और पूर्व प्रधान मंत्री गोह चोक तोंग से मिले। मोदी ने सिंगापुर के पीएम के साथ डीनर भी किया। आज पीएम मोदी के लिए एक आधिकारिक स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा, मोदी सिंगापुर पहुंचने पर 37 वां सिंगापुर व्याख्यान देंगे। वह भारत..सिंगापुर आर्थिक सम्मेलन में भी एक विशेष व्याख्यान देंगे और सिंगापुर के कारोबारियों से मुलाकात करेंगे। उनका भारतीय समुदाय को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।