असहिष्णुता पर चर्चा के लिए सरकार तैयार
(India)
संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने के एक दिन पहले केंद्र सरकार ने कहा कि वह देश में श्बढ़ रही असहिष्णुताश् पर बहस के लिए तैयार है। राष्ट्रीय राजधानी में एक सर्वदलीय बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि सरकार असहिष्णुता पर चर्चा के लिए तैयार है। वहीं मंत्री ने कहा कि कुछ घटनाएं घटी हैं। हालांकि कानून-व्यवस्था राज्यों का मामला है, फिर भी यदि लोग इस पर चर्चा करना चाहते हैं, तो हम इसके लिए तैयार हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।