मुंबई पर हुए 26ः11 आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर आज श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे.हमले में 166 लोगों की जान गई थी और सैकड़ों जख्मी हुए थे.महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे.देश की आर्थिक राजधानी पर हुए हमले में महाराष्ट्र एटीएस के तत्कालीन प्रमुख हेमंत करकरे, सेना के मेजर संदीप उन्नीकृष्णन, मुंबई पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त अशोक कामटे, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय सालस्कर सहित कई अन्य मारे गए थे.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।