हार्दिक के खिलाफ सबूत हुई मजबूत
(India)
पटेल समुदाय को आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन करने वाले हार्दिक पटेल को राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार करने वाली गुजरात पुलिस ने कहा है कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों की ओर वॉइस स्पेक्ट्रोग्राफी टेस्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि पटेल ने ही युवाओं को कहा था कि खुदकुशी करने की जगह पुलिसकर्मियों को मार डालो। पुलिस ने बुधवार को हार्दिक पटेल की जमानत याचिका का विरोध करते हुए वॉइस टेस्ट रिपोर्ट को सूरत जिला अदालत को सौंप दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।