14 साल बाद फिर एक बार मुंबई में अंडरवर्लड डॉन दाऊद इब्राहिम की संपत्ति नीलाम होने जा रही है, इससे पहली हुई नीलामियों में सिर्फ 2 लोगों ने ही दाऊद की संपत्ति पर बोली लगाई थी और दोनों ही 14 साल से संपत्ति का कब्जा हासिल करने के लिए चक्कर काट रहे हैं। दक्षिण मुंबई की पाकमोडिया स्ट्रीट में में दाऊद इब्राहिम के घर के पास है एक होटल है डेल्ही जायका। पहले ये होटल रौनक अफरोज के नाम से जाना जाता था सरकार के मुताबिक ये संपत्ति दाऊद इब्राहिम के मालिकाना हक की है, लेकिन चूंकि दाऊद अपने खिलाफ दर्ज तमाम आपराधिक मामलों में जांच एजेंसियों के सामने पेश नहीं हुआ इसलिए ये संपत्ति जब्त कर ली गई है। आने वाले 9 दिसंबर को इनकम टैक्स विभाग इस होटल की नीलामी करेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।