स्विट्जरलैंड में स्थानीय सरकार ने महिलाओं के बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही सार्वजनिक जगहों पर बुर्का पहनकर दिखाई देने पर महिलाओं पर तकरीबन साढ़े छह लाख रुपयों का जुर्माना भी लगाया जाएगा। एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार, स्थानीय सरकार ने साल 2013 में बुर्का पहनने पर जनमत संग्रह कराया था। इस जनमत संग्रह में जनता से बुर्का पहनने पर उनकी राय पूछी गई थी। तीन में से दो व्यक्तियों ने सार्वजनिक जगहों पर बुर्का पहनने के खिलाफ वोट दिया है। स्थानीय नेता के मुताबिक, टिकिनो सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के बुर्का पहनने पर प्रतिबंध का समर्थन किया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।