प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक
(India)
संसद का शीतकालीन सत्र बगैर गतिरोध के चलाने को लेकर दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है..संसद भवन में चली इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की..संसदीय कार्यमंत्री वैंकेया नायडू, राजनाथ सिंह, मल्लिकाजुर्न खड़गे, गुलाम नबी आजाद, चिराग पासवान, आरजेडी की ओर से प्रेमचंद गुप्ता, जयप्रकाश यादव समेत कई दलों के नेता मौजूद थे...सर्वदलीय बैठक के बाद सरकार ने कहा कि वो संसद में असहिष्णुता को लेकर बहस को तैयार है...26 नवंबर से संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो रही है...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।