लोकसभा में संविधान पर चर्चा का आज दूसरा दिन
(India)
संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है. पीएम मोदी संविधान पर हो रही चर्चा का आज लोकसभा में जवाब देंगे, लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के भी बोलने की संभावना है ,राज्यसभा में वित्त मंत्री अरुण जेटली आज संविधान पर चर्चा की शुरुआत करेंगे. सांसद खेखिहो झिमोमी के निधन के कारण कल राज्यसभा में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी, इससे पहले गुरुवार को राजनाथ सिंह संविधान पर चर्चा को दौरान अपरोक्ष रूप से असहिष्णुता पर हमला बोलते नजर आए थे, इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने भी मोदी सरकार पर हमला बोला.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।