बिहार में अपराध पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने बिहार के कई जिलों के जेलों में गुरुवार को छापेमारी की है। पटना के बेऊर जेल में छापेमारी के दौरान एक सीम और चार्जर बरामद हुआ है। छापेमारी में कई थानों की पुलिस को लगाया गया था। नवादा मंडल कारा में एसडीओ के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान चार मोबाइल और सीम और चार्जर बरामद हुआ है। वही भभुआ मंडल कारा जेल में एएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की गई है। जेल में बंद अपराधी मोबाइल के माध्यम से बाहर के अपराधियों के संपर्क में रहते है । पटना एसएसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण को लेकर छापेमारी की गई। पांचवी बार सीएम बनने के एक दिन बाद नीतीश कुमार ने बिहार के सभी डीएम,एसपी आईजी, डीआईजी और डीजीपी के साथ बैठक और वीसी की थी। नीतीश ने अधिकारियों को अपराधियों से कड़ाई से निपटने के लिए निर्देश दिया था। नीतीश ने अधिकारियों से कहा था कि कि कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा। जो गलत करेगा, उसके खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई होगी। चेहरा देखकर किसी के खिलाफ कार्रवाई करने में परहेज नहीं होगा। पिछले कार्यकाल की तरह इस बार भी रूल ऑफ लॉ प्राथमिकता में है। किसी भी सूरत में इससे समझौता नहीं होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।