मुख्यमंत्री रघुवरदास ने जिला एवं प्रमंडलीय स्तर पर प्रत्येक माह प्रेस सम्मेलन आयोजित कर जनता को विकास कार्यों की जानकारी देने का निर्देश दिया है. सीएम ने सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों तथा विधि व्यवस्था के संबंध में जानकारी देने को कहा है। वहीं उन्होंने कहा है कि जिला स्तर पर माह में एक बार तथा राज्य मुख्यालय स्तर पर विभागवार प्रत्येक तीन माह में एक बार प्रेस सम्मेलन आयोजित हो. मुख्यमंत्री ने सभी डीसी व एसपी को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक माह मीडिया कर्मियों को जिला में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दें. मुख्यमंत्री ने सभी महत्वपूर्ण विभागों को भी निर्देश दिया है कि वे प्रत्येक तीन माह पर संवाददाता सम्मेलन करें और योजनाओं व उपलब्धियों को बतायें।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।