आम हो चुकी अतिक्रमण की समस्या से लगातार दो चार हो रही औरंगाबाद पुलिस आज अतिक्रमण हटाने सड़कों पर उतरी । एसपी के आदेश पर नगर थाना से बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ थानाध्यक्ष ने रमेश चैक से लेकर सब्जी मंडी तक लगे अतिक्रमण को हटाया । इस दौरान सड़क किनारे खड़े चार पहिये तथा दोपहिया वाहनों के टायरों से पुलिसकर्मीे हवा भी निकालते नजर आये । हलाकि इस क्रम में पुलिसकर्मियों के साथ लोगों की झड़प भी हुई मगर पुलिसकर्मी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे । गौरतलब है कि पुरानी जीटी रोड से अतिक्रमण हटाने को लेकर जिले के एसपी ने एक कार्ययोजना तैयार की है जिसे आज से लागू कर दिया गया है ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।