आमिर खान के बयान के बाद देश की सियासत में आए भूचाल और विपक्ष के हमलों पर जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने देश में असहिष्णुता का माहौल होने से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ कांग्रेस के राज में ही असहिष्णुता रही है, अब ऐसी कोई स्थिति नहीं है. उन्होंने कहा, श्देश में सिर्फ तीन बार असहिष्णुता रही है. पहली बार जब धर्म के नाम पर भारत-पाकिस्तान अलग हुए. वह कांग्रेस के समय में हुआ. दूसरा जब देश में आपातकाल लगा और बड़ी संख्या में मुस्लिमों की जबरन नसबंदी कराई गई थी. ये भी कांग्रेस के राज में ही हुआ. जबकि तीसरा वाकया भी कांग्रेस के सत्ता में रहते हुए ही सिखों के कत्लेआम के रूप में सामने आया.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।