दिल्ली में 22 करोड़ चुराकर भागा ड्राइवर गिरफ्तार
(India)
देश की राजधानी दिल्ली में अब तक की सबसे बड़ी चोरी की गुत्थी सुलझ गई है, गोविंदपुरी इलाके में एक्सिस बैंक की कैश वैन से साढ़े 22 करोड़ रुपये चुराकर भागे ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. दिल्ली के ओखला इलाके से गिरफ्तारी हुई है. ड्राइवर ने चोरी की रकम में से 11 हजार रुपए खर्च किये है जिससे उसने एक घड़ी और कुछ सामान खरीदा, ड्राइवर पूरी रकम के साथ ओखला के एक गाड़ियों के गोदाम में छुपा था, जहां से सुबह होते ही वो यूपी के बलिया के लिए निकलने वाला था. लेकिन, भागने से पहले ही पुलिस ने धर दबोचा. कल शाम गोविंदपुरी इलाके में एटीएम में कैश डालने वाली वैन का ड्राइवर प्रदीप शुक्ला कैश वैन के 9 डिब्बों में रखे साढ़े 22 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गया था। आरोपी चालक का नाम प्रदीप शुक्ला है, वह यूपी के बलिया का रहने वाला है. घटना दक्षिणी दिल्ली के गोविंदपुरी मेट्रो स्टेशन के पास की है, पुलिस के मुताबिक बीती शाम को कैश वैन एटीएम में पैसे डालने आई थी. कैश वैन में जो गार्ड बैठा था उसने टॉयलेट जाने के लिए पहले गाड़ी रुकवाई और ड्राइवर ने यू टर्न लेकर आने की बात कही और फरार हो गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।