जीएसटी बिल पर नहीं बन पाई सहमति
(India) जीएसटी बिल के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ हुई चाय पे चर्चा के दौरान सहमति नहीं बन पाई। इस मुलाकात के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस ने जीएसटी पर अपने तीन सुझाव दिए हैं, और सरकार ने भी इन सुझावों पर अपने तर्क रखे। जेटली के मुताबिक इस मुद्दे पर कांग्रेस नेतृत्व के साथ दोबारा बैठक हो सकती है। इस चर्चा के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि इस मीटिंग के दौरान संसद में अटके हुए कई बिलों पर चर्चा हुई। जीएसटी पर कांग्रेस ने अपना पक्ष रखा। सरकार ने भी उन मुद्दों पर अपना रुख साफ किया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि वे अपनी पार्टी से चर्चा करेंगे। पार्लियामेंटरी अफेयर्स मिनिस्टर वेंकैया नायडू इस मुद्दे पर कांग्रेस के नेताओं के संपर्क में रहेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।