बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों में से एक और वादा पूरा करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नवंबर 2017 तक राज्य में सबको मुफ्त बिजली कनेक्शन मुहैया कराना सुनिश्चित करें. बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले नीतीश ने जनता से कुल सात वादे किए थे. एक दिन पहले, गुरुवार को उन्होंने पटना में अप्रैल से शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया था. अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा, श्बिजली का कनेक्शन मुफ्त में मिलेगा, लेकिन जितनी बिजली लोग खर्च करेंगे, उन्हें उसके बिल का भुगतान करना होगा.श्इस परियोजना में सरकार का खर्च 1,500-1,800 करोड़ रुपये तक बढ़ सकता है. इससे पहले बिजली का मुफ्त कनेक्शन देने का वादा गरीबी रेखा से नीचे के लोगों के लिए किया गया था, लेकिन अब इसे गरीबी रेखा श्रेणी से ऊपर के लोगों को भी मुहैया कराया जाएगा, जिससे इसका फायदा राज्य के और 50-60 लाख परिवारों को मिलेगा.बिहार में 39,073 गांवों में से 2,719 गांवों को बिजली की सुविधा दी जानी है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।