वीरभद्र सिंह को ईडी का समन
(India)

प्रवर्तन निदेशालय ‘ईडी’ ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को उनके तथा उनके सहयोगियों के खिलाफ धन शोधन के कथित मामले की जांच के संबंध में समन भेजा है। वहीं सूत्रों ने बताया कि धन शोधन रोकथाम कानून के तहत जारी समन में सिंह से कहा गया है कि वह दिसंबर के पहले सप्ताह में व्यक्तिगत रूप से पेश हों। वहीं उन्होंने कहा कि समन में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि मुख्यमंत्री किसी कारण से पेश होने में सक्षम नहीं होते हैं तो उनकी तरफ से कोई अधिकृत या कानूनी प्रतिनिधि भी व्यक्तिगत वित्त से संबंधित दस्तावेज और अन्य ब्योरा जमा कर सकता है। एजेंसी ने कहा कि जब सिंह जांचकर्ताओं के समक्ष पेश होंगे तो वे उनका बयान दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि इसी तरह के सम्मन उनके कुछ सहयोगियों को भी भेजे गए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।