प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि अब संविधान में कोई बदलाव नहीं होगा। ये आत्महत्या करने जैसा होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमारे देश का संविधान एक सामाजिक दस्तावेज है और यह केवल बाबा साहेब अंबेडकर की वजह से ऐसा हो पाया नहीं तो हमारा संविधान कानूनी दस्तावेज बनकर रह जाता। संसद के शीतकालीन सत्र के शुक्रवार को दूसरे दिन पीएम नरेंद्र मोदी संविधान पर हो रही चर्चा का लोकसभा में जवाब दे रहे थे। और साथ ही पीएम ने कहा कि बाबा साहब ने जहर पीया और हमारे लिए अमृत छोड़कर गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।