देश में कारोबार करने वाला विदेशी बैंक एचएसबीसी भारत में अपना निजी बैंकिंग कारोबार बंद करने जा रहा है। बैंक के प्रवक्ता ने कहा, ‘वैश्विक निजी बैंकिंग में भारतीय कारोबार की समीक्षा के बाद हमने इसे बंद करने का फैसला किया है। यह एचएसबीसी के कारोबार को सरल बनाने और सतत विकास के लक्ष्य की दिशा में एक और कदम है।’ एक समय जब देश का सकल घरेलू उत्पाद आठ-नौ प्रतिशत की दर से बढ़ रहा था, कई विदेशी बैंकों ने यहाँ अपनी शाखाएँ खोली थीं, लेकिन अब इनमें अधिकतर को मुनाफा कमाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।