पूजा एक्सप्रेस के डिब्बे में यात्रा कर रहे यात्री ओमप्रकाश की सदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। अजमेर रेलवे स्टेशन कन्ट्रोल रुम से सूचना मिलते ही जीआरपी ने रेल गाड़ी के डिब्बे से वृद्ध के शव को उतारा और अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक मृतक रेल यात्री के कब्जे से गुडगांव से अलवर का टिकट बरामद हुआ है...यात्री की तलाशी के दौरान उसके पर्स से उसका मतदाता पहचान पत्र भी प्राप्त हुआ जिसके आधार पर उसकी पहचान हो सकी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी है...वही शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौप दिया जायेगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।