‘आउटलुक’ ने गलत खबर पर जताया खेद
(India)
सोमवार को संसद में ‘आउटलुक’ मैगजीन में छपे राजनाथ सिंह के जिस बयान को लेकर हंगामा हुआ, शाम ढलते-ढलते उस पर पत्रिका ने खेद जता दिया. मैगजीन ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि उसने ‘800 साल बाद हिंदू प्रधानमंत्री’ संबंधी बयान देने वाले की पूरी पड़ताल नहीं की थी और उससे भूल हुई है. सदन में सीपीएम नेता मुहम्मद सलीम ने पत्रिका के हवाले से इसे राजनाथ सिंह का बयान बताया था, जिस पर खूब घमासान हुआ. मैगजीन ने इस ओर बयान जारी कर कहा, ‘हमारी मंशा गृह मंत्री या संसद के मान को ठेस पहुंचाना नहीं था. आउटलुक गृह मंत्री राजनाथ सिंह और मुहम्मद सलीम को जो इस कारण जो शर्मिंदगी उठानी पड़ी, उसके लिए खेद प्रकट करता है.’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।