भारी बारिश से पैदा हालात से निपटने के लिए चेन्नई में सेना, नौसेना और राष्ट्रीय आपदा बल की टीमों को तलब किया गया है.बारिश के कारण शहर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं जिनसे आम जनजीवन बेहद प्रभावित हुआ है.अधिकारियों का कहना है कि शहर के एयरपोर्ट को मंगलवार शाम से बंद किया हुआ है क्योंकि पानी एयरफील्ड तक जा पहुंचा है. इस वजह से कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा है. इंडिगो एयरलाइंस ने ट्वीट किया है, ष्भारी बारिश के कारण चेन्नई आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हुई हैं. शहर को अन्य शहरों से जोड़ने वाली उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.ष्वहीं कई ट्रेनें भी रद्द की गई हैं जबकि बस सेवा में भी बाधाएं जा रही हैं.मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में और बारिश होने का अनुमान जताया है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।