विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अगले हफ्ते पाकिस्तान की यात्रा कर सकती हैं। उनकी इस पहल से भारत-पाक संबंधों में गतिरोध टूट सकता है। पाकिस्तान आठ दिसम्बर को अफगानिस्तान पर क्षेत्रीय सहयोग को लेकर 14 देशों के मंत्री स्तरीय सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। सुषमा स्वराज को आमंत्रित किया गया है लेकिन दिल्ली ने अभी तक संकेत नहीं दिए हैं कि वह उसमें भाग लेंगी या नहीं। वहीं सूत्रों ने कहा कि भारतीय मंत्री के दौरे की काफी संभावना है लेकिन अंतिम निर्णय की घोषणा शुक्रवार को हो सकती है। कैबिनेट की बैठक के बाद सुषमा स्वराज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अलग से करीब 20 मिनट तक विचार विमर्श किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।