चेन्नई में आई भीषण बारिश और बाढ़ की आपदा को देखते हुए बिहार के भी विधायकों और मंत्रियों ने गहरा दुख जताया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस आपदा पर गहरा दुख जताते हुए तमिलनाडु को हरसंभव मदद का आश्वसन दिया है। नीतीश ने ट्वीट करते हुए लिखा, तमिलनाडु में इस भारी आपदा से मैं चिंतित हूं। इस आपदा में प्रभावित लोगों के साथ मैं दिल से हूं। अपने दूसरे ट्वीट में मुख्यमंत्री ने कहा, बिहार तमिलनाडु की इस आपदा की घड़ी में उसके साथ खड़ा है। वहीं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी तमिलनाडु आपदा पर शोक जताते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, मानवता के नाते मैं चेन्नई में बाढ़ पीडितों की मदद के लिए मैं अपनी पहले महीने की सैलरी दान करता हूं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।