चेन्नई में यातायात व्यवस्था चरमराई
(India)

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई और आसपास के जिलों में लगतार हो रही बारिश ने भारी तबाही मचाई है। इसकी वजह से चेन्नई शहर जलमग्न है और यातायात व्यवस्था ठप हो गई है। चेन्नई हवाई अड्डे पर भी पानी भरने के कारण विमानों का परिचालन छह दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। हालात को काबू में करने के लिए सेना की मदद ली जा रही है। मामले पर गंभीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं स्थिति की जानकारी ली है। लंबी दूरी की 40 से अधिक टे्रनें रद्द हैं, जबकि 19 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। उपनगरीय रेल सेवा को पूरी तरह से स्थगित कर दिया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।