पीएम मोदी ने लिया तमिलनाडु में बाढ़ का जायजा
(India)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तमिलनाडु में बाढ़ से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए आज तमिलनाडु पहुंचे। तमिलनाडु पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री जयललिता से मुलाकात की है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वह अर्राकोनाम नौसेना एयर स्टेशन पर पहुंचे और फिर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। मोदी ने तमिलनाडु के लिए उड़ान भरने से पहले टिवटर पर लिखा था, विनाशकारी बाढ़ के कारण पैदा हुई स्थिति का जायजा लेने के लिए चेन्नई जा रहा हूं। केंद्र ने चेन्नई के हालात को चिंताजनक बताया और संकट की इस घड़ी में सभी संभव सहायता का वादा किया है। मोदी ने पहले तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता से बातचीत कर उन्हें सभी संभव सहायता का वादा किया था। चालीस वर्ष से अधिक समय में पहली बार ऐसा हुआ कि सैदापेट में नदी का पानी तेजी से बढ़ते हुए सड़क और मराईमलाई अडिगल पुल के उपर बहने लगा, जिससे मुख्य मार्ग अन्ना सलाई रूमाउंट रोडरू पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।