बिहार की विकास दर सभी राज्यों से अधिक रही
(India)
विधानसभा चुनाव में बिहार की विकास दर को मुद्दा बनाकर भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने नीतीश सरकार को घेरने की पूरी कोशिश की। दावा किया कि भाजपा के सरकार से अलग होने के बाद बिहार के विकास का पहिया आगे बढ़ने के बजाए पीछे घूम रहा है। लेकिन, नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (नीति) आयोग की ओर से जारी हालिया रिपोर्ट में बिहार को देश में सबसे तेज गति से विकास करने वाला राज्य बताया गया है। नीति आयोग की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2014-15 में बिहार की विकास दर सभी राज्यों से अधिक 17.6 प्रतिशत रही। दूसरे नंबर पर मध्यप्रदेश है। अन्य राज्यों की विकास दर तो बिहार के आसपास भी नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।