तमिलनाडु को 1,000 करोड़ रुपये तत्काल जारी
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ प्रभावित तमिलनाडु में राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए तत्काल एक हजार करोड़ रुपये जारी करने का ऐलान किया है। उन्होंने यह घोषणा प्रभावित इलाकों का गुरुवार को हवाई सर्वेक्षण करने के बाद किया। मोदी ने नौसैनिक ठिकाने आईएनएस अडयार से जारी एक बयान में कहा, राहत कार्यों के लिए भारत सरकार की ओर से 1,000 करोड़ रुपये तत्काल जारी किए जाएंगे। यह मदद पूर्व में जारी 940 करोड़ रुपसे से अतिरिक्त होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।