गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में दक्षिण भारत में लगातार बारिश से आयी बाढ़ पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि बाढ़ की त्रासदी में अबतक 269 लोगों की मौत हो चुकी है और बारिश ने पिछले 100 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है...गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं आज 12 बजे दिन में हवाई सर्वे के लिए चेन्नई गये हैं. उनकी वापसी के बाद और मदद का निर्णय लिया जायेगा....वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि मौसम विभाग ने अगले तीन चार दिनों में भी अत्यधिक बारिश की आशंका जताई है...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।