दिल्ली में विधायकों के वेतन-भत्ते बढ़े
(India)
दिल्ली विधानसभा में विधायकों के वेतन बढ़ाने का बिल पास हो गया है. इस बिल के पास होने के बाद विधायकों और मंत्रियों के वेतन में चार गुना और भत्ते में दोगुना से ज्यादा इजाफा होगा. केजरीवाल सरकार ने आज विधायकों और मंत्रियों के वेतन-भत्ते बढ़ाने का संशोधन विधेयक-2015 को मंजूर किया था, हालांकि, बीजेपी ने वेतन बढ़ोतरी के बिल का विरोध करते हुए सदन से वॉकआउट किया.इस विधेयक के पास होने के बाद अब विधायकों के मूल वेतन में 38 हजार की वृद्धि की गई है. मौजूदा 12000 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया है. यानी मूल वेतन में 416 फीसदी का इजाफा किया गया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।