आतंकी खतरे के बीच ताजमहल की सुरक्षा बढ़ाई
(India)
दुनिया भर के लिए दहशत का पर्याय बन रहे आतंकी संगठन आईएसआईएस चीफ अबु बक्र अल-बगदादी ने भारत के खिलाफ जेहाद छेड़ने का एलान किया है। यह पहला मौका है जब आईएस ने अपना घोषणा पत्र दुनिया के सामने रखा है। इसे ही एलान-ए-आतंक कहा जा रहा है। इसके बाद देश में हवाई हमले की आशंका बढ़ गई है। इस आतंकी खतरे के बीच ताजमहल की वजह से दुनिया भर के पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र आगरा को चैकन्ना रहने को कहा गया है। फिलहाल ताजमहल की सुरक्षा चुस्त कर दी गई है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक विवादित ढांचा ढहाने की तारीख पर आतंकी हमले की आशंका है। इसके मद्देनजर प्रदेश और केंद्र की खुफिया एजेंसियों ने छह दिसंबर के लिए भी विशेष अलर्ट जारी किया है। साथ ही पर्यटन के महत्व से जुड़े शहरों की पुलिस से बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, स्मारकों और प्रमुख धर्मस्थलों के अलावा होटलों की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।