सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने एक मजबूत दिल्ली जनलोकपाल विधेयक की हिमायत करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का रुख कर विधेयक में आवश्यक बदलावों की मांग करेंगे ताकि लोकपाल की नियुक्ति और हटाया जाना राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त रहे। इस बीच, दिल्ली सरकार ने मसौदा विधेयक के दो प्रावधानों में संशोधनों को मंजूरी दे दी जिनमें लोकपाल की नियुक्ति और हटाए जाने के प्रावधान शामिल हैं। हजारे ने हाल में आप नेताओं के साथ अपनी मुलाकात में ऐसा सुझाव दिया था। दिल्ली सरकार में वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता वाली बैठक में यह फैसला किया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।