तीरथ सिंह ठाकुर ने मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली
(India)
उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश तीरथ सिंह ठाकुर ने भारत के 43वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। उन्हें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में शपथ दिलाई... इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कैबिनेट में उनके सहयोगियों और पूर्व प्रधान न्यायाधीशों समेत कई गणमान्य हस्तियों ने भाग लिया...वहीं इस समारोह में न्यायमूर्ति ठाकुर की मां सरस्वती ठाकुर और उनके परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हुए.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।