‘मुलायम पीएम तो कांग्रेस के साथ गठबंधन संभव’
(India)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सुझाव दिया कि कांग्रेस के साथ इस व्यवस्था के साथ गठबंधन संभव है कि समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव प्रधानमंत्री बनें और राहुल गांधी उप प्रधानमंत्री हों। हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में एक परिचर्चा के दौरान अखिलेश ने कांग्रेस उपाध्यक्ष की मौजूदगी में यह बात कही। इस बारे में पूछने पर राहुल गांधी ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या वह गांधी के साथ अपने अच्छे निजी संबंधों को कांग्रेस के साथ राजनीतिक स्तर पर ले जाना चाहते हैं। आप मुझसे यह इसलिए पूछ रहे हैं क्योंकि मैं समाजवादी हूं और आप यह भी कहते हैं कि मेरे पिता (मुलायम) मुझे डांटते हैं। मैं यह भी चाहता हूं कि नेताजी के सपने पूरे हों और मैं उनके लिए काम करूं। वह प्रधानमंत्री बनें और वह (राहुल की ओर इशारा करते हुए) उप प्रधानमंत्री। मेरी इसपर सहमति है और अगर यह स्वीकार्य हो तो अभी गठबंधन करने को तैयार हूं। वह हालांकि इस सवाल को टाल गए कि उत्तर प्रदेश में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रतिद्वंद्वी बसपा के साथ क्या ऐसा गठबंधन संभव है, जैसा बिहार में जद-यू और राजद के बीच हुआ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।