चेन्नई में एनडीआरएफ ले रहा है सोशल मीडिया की मदद
(India)
चेन्नई में बाढ़ का पानी उतरने लगा है। तमिलनाडु सरकार ने दावा किया है कि शहर के 85 फीसदी इलाके में बिजली बहाल कर दी गई है। एनडीआरएफ की 50 टीमें राहत और बचाव के काम में जुटी हुई हैं। एक दावे के मुताबिक 65 फीसदी बस सेवाएं शुरु हो गई हैं और साथ ही चेन्नई एयरपोर्ट पर भरा पानी भी सुखा दिया गया है। एनडीआरएफ ने 16000 लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। इस काम में सोशल मीडिया की भी मदद ली गई। हालांकि खबरों के मुताबिक कई इलाकों में लोग अभी भी फंसे हुए हैं और खाने-पीने की चीजों का अभाव बना हुआ है। माना जा रहा है कि अभी मृतकों की संख्या और भी बढ़ सकती है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।