‘केंद्रीय विद्यालयों का प्रदर्शन निजी विद्यालयों से बेहतर’
(India)
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय विद्यालयों और जवाहर नवोदय विद्यालयों सहित सभी सरकारी विद्यालयों का प्रदर्शन निजी विद्यालयों से बेहतर है। स्मृति ने हिंदुस्तान टाईम्स लीडरशिप सम्मेलन के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा, सरकार पूरे देश भर के विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता पर काम कर रही है। पिछले कुछ वर्षों में केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों का प्रदर्शन निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों से अधिक बेहतर है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।