चेन्नई के एक अस्पताल में 14 मरीजों की मौत
(India)
चेन्नई के एक अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती 14 मरीजों की मौत हो गई। अटकलें लगाई जा रही हैं कि बाढ़ के बाद बिजली गुल हो जाने पर वेंटिलेटर नहीं चलने के कारण ये मौतें हुईं। रोयापप्ता के एक सरकारी अस्पताल के चिकित्सक ने बताया, श्गुरुवार रात हमें एमआईओटी अस्पताल से 14 शव मिले। शवों का पोस्टमार्टम जारी है।श् चिकित्सक ने कहा कि मौत के मुख्य कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। चेन्नई और पड़ोसी क्षेत्रों में बाढ़ के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। अस्पतालों में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था भी विफल हो गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।