23 जनवरी से सार्वजनिक होंगी नेताजी से जुड़ी फाइलें
(India)
नेताजी सुभाषचंद्र बोस से संबंधित दस्तावेज जनवरी से सभी देख सकेंगे। उनसे जुड़ी 33 गोपनीय फाइलों की पहली खेप शुक्रवार को प्रधानमंत्री कार्यालय ने राष्ट्रीय अभिलेखागार को सौंप दी। इन दस्तावेजों को 23 जनवरी से सार्वजनिक करने का काम किया जाएगा। इस दिन नेताजी की जयंती है। उनका परिवार लंबे समय से इसकी मांग करता आ रहा है। वहीं जारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा ने भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार के महानिदेशक को आगे प्रसंस्करण, संरक्षण और डिजिटलीकरण के लिए फाइलें सौंपी।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।