एक जनवरी से नंबर के हिसाब से चलेंगे दिल्ली में वाहन
(India)
दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा राजधानी की तुलना गैस चैंबर से करने के बाद बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब एक जनवरी से राजधानी में निजी वाहन (कार और बाइक) नंबर के हिसाब से चलेंगे। एक दिन सम और अगले दिन विषम नंबर वाली गाड़ियां चलेंगी। यानी महीने में अब सिर्फ 15 दिन ही लोग कार चला सकेंगे। परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव को पर्यावरण सचिव और राजस्व सचिव के साथ मिलकर दिशा निर्देश तैयार करने के आदेश दिए गए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।