जगदीश टाइटलर के खिलाफ फिर से होगी जांच
(India)
कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर को झटका लगा है। दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने आदेश दिया है कि चैरासी के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में सीबीआई टाइटलर के खिलाफ फिर से जांच करे। कोर्ट ने कहा कि सीबीआई ने और पीड़ित पक्ष ने जो तथ्य अदालत के सामने दिए हैं, उसके मद्देन्रुार सीबीआई इस मामले की और जांच करे। बता दें कि सीबीआई ने इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। लेकिन पीड़ित पक्ष ने इस रिपोर्ट के विरोध में अर्जी दी थी। पिछली सुनवाई में सीबीआई ने यू टर्न लेते हुए कहा था कि उसे अभी इस मामले में आगे और जांच करने की जरूरत है। ये मामला 31 अक्टूबर 1984 का है जब दिल्ली के पुल बंगश इलाके में सिख विरोधी दंगों के दौरान तीन सिखों की हत्या हो गई थी। आरोप था कि टाइटलर ने भीड़ को भड़काया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।