सारण जिलावासियों को नव वर्ष से पूर्व पूर्वोत्तर रेलवे एक नायाब तोहफा देगी। दिसम्बर माह में छपरा ग्रामीण रेलवे स्टेशन शुरू हो जाएगा। इसकों लेकर युद्धस्तर पर कार्य जारी है। तत्कालीन रेलमंत्री और छपरा के पूर्व सांसद लालू प्रसाद के कार्यकाल ने शिलान्यास किये गए छपरा ग्रामीण स्टेशन के शुरू होने से आम लोग खुश है। युद्धस्तर पर रेलवे कर्मचारी जिस कार्य में लगे है इसके पूरा होने पर छपरावासियो को छपरा शहर में तीसरे रेलवे स्टेशन की सौगात मिलेगी, छपरा के जयप्रकाश विश्वविद्यालय के निकट छपरा सोनपुर रेलखंड पर पूर्वोत्तर रेलवे का यह स्टेशन छात्रों के लिए काफी उपयोगी होगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।