लंदन की मेट्रो में चाकू से हमला
(India)
ब्रिटेन की राजधानी लंदन की मेट्रो में एक व्यक्ति ने चाकू मारकर तीन लोगों को घायल कर दिया। लंदन पुलिस आतंकवाद निरोधक कमांड के प्रमुख रिचर्ड वाल्टन ने घटना की जानकारी देते हुए कहा, श्पुलिस को ईस्ट लंदन मेट्रो स्टेशन पर चाकूबाजी की घटना की जानकारी मिली, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया, जबकि अन्य दो को मामूली चोटें आई। हम इस हमले को आतंकवादी घटना मान रहे हैं। पुलिस ने हमलावर को बेहोशी वाली बंदूक से काबू में कर लिया। सूत्रों के अनुसार हमलावर घटना के वक्त ‘यह सीरिया के लिए है’ चिल्ला रहा था, हालांकि पुलिस ने इस पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। पिछले महीने फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए आतंकवादी हमलों के बाद ब्रिटेन की संसद ने इस गुरुवार को बहुमत से आतंकवादी संगठन आईएस के खिलाफ सीरिया में हवाई हमले में शामिल होने का प्रस्ताव पारित कर दिया। जुलाई 2005 में ब्रिटेन में अब तक का सबसे बड़ा आतंकवादी हमला हुआ था जिसमें बसों और ट्रेनों में हुए आत्मघाती हमलों में 52 लोग मारे गए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।