चेन्नई में जनजीवन पटरी पर लौटने लगा
(India)
संचार और ट्रेन सेवा के आंशिक रूप से शुरू होने और कई सड़कों पर वाहनों का परिचालन आरंभ होने के बाद बाढ़ से प्रभावित शहर चेन्नई में जन-जीवन पटरी पर लौटने लगा है जबकि कई इलाकों में अब भी जल जमाव बरकरार है। तमिलनाडु सरकार के मुताबिक, एक अक्तूबर से मूसलाधार बारिश में कम से कम 245 लोगों की मौत हो गयी है। मंगलवार को हालत उस समय बिगड़ गयी जब शहर के कई इलाकों में बाढ़ आ गयी। बाढ़ से महत्वपूर्ण सड़क और रेल खंडों को क्षति पहुंची और हवाई अडडे को बंद करना पड़ा। बिजली और टेलीफोन सेवा ठप्प हो गयी और लाखों लोग फंस गये।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।