गुवाहाटी में बम धमाके
(India)
गुवाहाटी के जेल रोड पर स्थित फैंसी बाजार इलाके में 2 बम धमाके हुए हैं। बताया जा रहा है बम को कूड़ेदान में रखा गया था, खबर के मुताबिक धमाके कम तीव्रता वाले हैं। धमाकों की खबर लगते ही पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार धमाके में 2 लोग घायल हुए हैं। पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। यह कहा जा रहा है कि यह धमाका देसी बमों से किया गया है क्योंकि इसकी तीव्रता कम थी। धमाके की जिम्मेदारी अभी किसी ने नहीं ली है। माना जा रहा है कि इसके पीछे उल्फा उग्रवादी हो सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।