विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अफगानिस्तान पर होने वाली एक बैठक के सिलसिले में मंगलवार को पाकिस्तान का दौरा करेंगी, जहां वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से भी मुलाकात करेंगी। भारतीय विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्विटर पर लिखा, ष्विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इस्लामाबाद में नौ दिसम्बर को अफगानिस्तान पर होने वाली श्हार्ट ऑफ एशियाश् की पांचवीं मंत्रीस्तरीय बैठक के लिए भारतीय दल की अगुवाई करेंगी।ष् उधर, इस्लामाबाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने सोमवार को कहा कि वह सुषमा से मिलने के लिए उत्सुक हैं। समाचार पत्र श्डेली पाकिस्तानश् ने अजीज के हवाले से कहा, ष्दोनों देशों के बीच विवादों के समाधान के लिए बातचीत ही एकमात्र उपाय है।’ इस सम्मेलन में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी भी हिस्सा लेंगे। सुषमा इस सम्मेलन में शिरकत करने के लिए जहां मंगलवार को इस्लामाबाद पहुंचेंगी, वहीं गनी बुधवार को यहां पहुंचेंगे। अजीज ने कहा कि भारत और अफगानिस्तान के साथ बाचतीत आगे बढ़ाने की दिशा में प्रगति हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के साथ भारत के संबंध आने वाले दिनों में और भी मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि सुषमा और नवाज की मुलाकात के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद के बिंदुओं पर चर्चा होगी। साथ ही द्विपक्षीय समग्र बातचीत शुरू करने के लिए एक खाका तैयार किया जाएगा। सुषमा का पाकिस्तान दौरा थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भारत और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) की मुलाकात के बाद हो रहा है, जिसमें बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई गई थी। बैंकॉक में हुई बैठक के बाद जारी किए गए एक संयुक्त बयान में कहा गया था कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नसीर खान जंजुआ के बीच श्सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण और रचनात्मक वातावरण में बातचीत हुईश्। बयान में कहा गया, ष्शांति और सुरक्षा, आतंकवाद, जम्मू एवं कश्मीर और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शांति सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।