नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले को उच्च अदालत में चुनौती देगी। पार्टी की दलील है कि निर्णय में कई कानूनी खामियां है। इसलिए, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी को इस मामले में मिले समन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज करने के निर्णय के खिलाफ मंगलवार को शीर्ष अदालत में चुनौती देगी। वहीं कांग्रेस ने इन कयासों को भी खारिज कर दिया है कि हेराल्ड मामले में याचिका खारिज होना पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि कांग्रेस न सिर्फ इस फैसले को चुनौती देगी, बल्कि सभी कानूनी उपायों और अवसरों का इस्तेमाल करेगी। उन्होंने कहा कि फैसले में कई खामिया है और हमारे पास पक्की दलील है। सिंघवी इस मामले में वकील भी हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।