यूपी में कर्मचारियों को डीए का तोहफा
(India)
प्रदेश सरकार 18 लाख कर्मचारियों और शिक्षकों तथा दस लाख पेंशनरों को डीए का जल्द तोहफा देने जा रही है। वित्त विभाग ने छह फीसदी महंगाई भत्ता देने की फाइल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास मंजूरी के लिए भेज दी है। मंजूरी मिलते ही कर्मचारियों और शिक्षकों को डीए और पेंशनरों को महंगाई राहत देने का आदेश जारी कर दिया जाएगा। अनुमान के अनुसार डीए और महंगाई राहत देने पर सरकार पर करीब दो हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।