मुख्य न्यायाधीश के बयान का सीपी ठाकुर ने किया स्वागत
(India)
भाजपा के वरिष्ठ नेता सीपी ठाकुर ने कहा है कि भारत के मुख्य न्यायाधीश टी. एस ठाकुर का असहिष्णुता पर बयान स्वागतयोग्य है। उन्होंने कहा कि वे लोग जो कपोल कल्पित बातों को लेकर महीनों से भारत में असहिष्णुता होने की धारणा फैला रहे थे, उन्हें इस पर सोचना चाहिए। असहिष्णुता पर चर्चा बंद होनी चाहिए। वहीं डॉ. ठाकुर ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति ने भी भारतीय संस्कृति का हवाला देकर लोगों को आपसी प्रेम से रहने का कई बार संदेश दिया है। प्रधानमंत्री ने भी संविधान की रक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।